केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 17 फरवरी, 2020 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल और सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग अधिकारियों की टीम को माननीय प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए प्रशंसा पत्र सौंपे। यह टीम उस दल का हिस्सा थी जिसे चीन के वुहान शहर से 645 भारतीय नागरिकों और साथ ही मालदीव के 7 नागरिकों को निकालने के लिए भेजा गया था।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन 26 दिसंबर,2019 को नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण( एफएसएसएआई) की पहल ईट राइट मेले के दूसरे संस्करण के उद्घाटन पर बीमारियों के लिए उचित आहार बताने वाली पुस्तिका, द पर्पल बुक का विमोचन करते हुए।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और केंद्रीय महिला और बाल विकास तथा कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी 16 दिसंबर, 2019 को नई दिल्ली में महिलाओं और बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य में सुधार के लिए सहयोग के क्षेत्रों की पहचान के बारे में एक बैठक के दौरान चर्चा करते हुए।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन 12 दिसंबर 2019 को नई दिल्ली में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज दिवस समारोह में आयुष्मान भारत पीएमजेएवाई 2020 कैलेंडर का लोकार्पण करते हुए। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में सचिव श्रीमती प्रीति सूदन और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और स्वीडन की स्वास्थ्य और सामाजिक मामलों की मंत्री की सचिव सुश्री माजा फजाएस्ताद 03 दिसम्बर 2019 को नई दिल्ली में भारत-स्वीडन स्वास्थ्य नवोन्मेष केन्द्र के लिए आशय-पत्र के हस्ताक्षर समारोह में। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सचिव श्रीमती प्रीति सुदान और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन 01 दिसंबर, 2019 को नई दिल्ली में “विश्व एड्स दिवस” को चिह्नित करने के लिए समारोह में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन मोबाइल ऐप लॉन्च किया
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 01 दिसंबर, 2019 को नई दिल्ली मे नोटो द्वारा आयोजित अंगों को दान करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए "वॉकथॉन फॉर सेविंग लाइव्स" के फ्लैग ऑफ समारोह में भाग लिया|
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे 21 नवंबर, 2019 को नई दिल्ली में विश्व चिकित्सा उत्पाद सुगमता सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित करते हुए।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 21 दिसम्बर, 2019 को नई दिल्ली में 2 दिसम्बर, 2019 से प्रारंभ होने वाले सघन मिशन इन्द्रधनुष (आईएमआई) 2.0 को लेकर 29 राज्यों की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम समीक्षा की।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन 19 नवंबर, 2019 को नई दिल्ली में औषधि उत्पादों तक पहुंच पर आधारित वैश्विक सम्मेलन -2019 के उद्घाटन अवसर पर एक प्रकाशन का विमोचन करते हुए। साथ में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे और अन्य गणमान्य लोग भी हैं।